ओलंपियाड 2025 में ललितपुर के ग्रंथ जैन ने किया जिले का नाम रोशन, प्रथम रैंक हासिल कर हुए सम्मानित

ललितपुर। जनपद के लिए गर्व का क्षण तब आया जब शहर की बिदुका कॉलोनी निवासी प्रतिभाशाली छात्र ग्रंथ जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओलंपियाड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

ग्रंथ जैन, माता प्रतिभा जैन के पुत्र हैं, जो प्राथमिक विद्यालय मसोरा कलां (इंग्लिश मीडियम) में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। ग्रंथ ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल कर ललितपुर का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में झांसी स्थित दीनदयाल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने ग्रंथ जैन को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा 3100 रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भी प्रतिभाशाली छात्र की उपलब्धि की सराहना की।

ग्रंथ जैन की इस सफलता पर परिवारजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य