गंगा दशहरा पर मानसरोवर तालाब पर होगी भव्य गंगा आरती अविरल गंगे फाउंडेशन और गंगा समिति करेंगे आयोजन

ललितपुर : जिला गंगा समिति की मासिक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया l बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सत्य प्रकाश तथा संचालन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी नवीन प्रकाश शाक्य द्वारा किया गया l

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि गंगा दशहरा के अवसर पर तालबेहट के प्राचीन हजारिया महादेव मंदिर पर स्थित मानसरोवर तालाब पर भव्य गंगा आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा l आयोजन अविरल गंगे फाउंडेशन एवं जिला गंगा समिति के तत्वाधान में होगा l मानसरोवर तालाब एवं सुम्मेरा तालाब की सफाई के लिए फिश कटर मछली का उपयोग करना प्रस्तावित है, जिसके लिए मत्स्य विभाग प्रथम चरण में सवा लाख मछलियाँ उपलब्ध कराएगा तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जल गुणवत्ता की जाँच की जाएगी l जनपद में जिन नदियों पर पुनर्जीवन कार्य पूर्ण हो चुका है उनकी हेल्थ रिपोर्ट तैयार करने की योजना है l नालों पर फायटोरेमेडिएशन कार्य के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा जल संस्थान के साथ पत्राचार किया जा रहा है l जैविक खेती के प्रोत्साहन हेतु कृषि विभाग के साथ विकसित संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता गोष्टियाँ आयोजित की जाएँगी l

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उपायुक्त श्रम रोज़गार आर के यादव, पंचायती राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग भूपेश सुहेरा, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विनोद कुमार , नोडल अधिकारी स्वास्थ विभाग डॉ राजेश भारती, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण संजीव मौर्य, उप कृषि निदेशक यश राज सिंह, कनिष्ठ अभियंता नगर पालिका खुशबू खान, बुंदेलखंड सेवा संस्थान सचिव बासुदेव सिंह, अविरल गंगे फाउंडेशन सचिव विक्रांत गौर, परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे उपस्थित रहे l

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य