बच्चों की कहासुनी बनी बवाल : बम्होरी कलां में महिलाओं के बीच मारपीट,वीडियो वायरल

मड़ावरा ललितपुर। जनपद के मड़ावरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्होरी कलां में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। वहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता भागवती पत्नी राजकुमार प्रजापति ने मड़ावरा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के नन्दू पुत्र भगोले तथा सरोज पत्नी नन्दू ने उसके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वायरल वीडियो के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पुलिस को वायरल वीडियो की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल मड़ावरा कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य