दुख की घड़ी में ब्राह्मण समाज बना सहारा सड़क हादसे में मृत 9 श्रद्धालुओं के परिजनों को ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा समिति ने दी आर्थिक सहायता

महरौनी (ललितपुर)।

विगत 4 मई को कालपी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मृत 9 लोगों के परिजनों के बीच सोमवार को संवेदनाओं और सहयोग का भावुक दृश्य देखने को मिला। ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा प्रत्येक परिवार को 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। ऐसे कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

सहायता राशि वितरण के दौरान परिजनों का दुःख देखकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। वातावरण पूरी तरह गमगीन रहा। समिति सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर ब्राह्मण महामंडल संरक्षक लाला राम बाजपेई, संगठन अध्यक्ष राम विलास कटारे, श्री प्रकाश दीक्षित, जगदीश पंडा, ब्रजेश रिछारिया, रामकुमार नायक, कमलेश पंडा, आशाराम तिवारी, संतोष रावत, फूलचंद बाजपेई, हरिराम दुबे डोंगरा, अवधविहारी पटेरिया, जगदीश पुरोहित, श्रीराम विदुआ, महेंद्र पटेरिया, पवन स्वरूप पटेरिया, रामगोपाल रिछारिया, प्रमोद नायक, राम किशोर द्विवेदी रामजी, पुष्पेंद्र पटेरिया, शैलेन्द्र नायक, जगत नारायण पटेरिया, संजय भौंडेले, युवा अध्यक्ष अजय पाण्डेय, प्रभाकर मिश्रा, अवधेश नायक, दीपक तिवारी मोना, विनय नायक, राहुल रिछारिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य