*जिलाधिकारी ने दैनिक जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं का कराया समाधान*

*सीएमओं को दिये निर्देश-चिकित्सालय के आसपास न दिखें अनाधिकृत व मानकविहीन एम्बुलेंस*
*अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित कर जनता की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के दिये निर्देश*
ललितपुर। सोमवार को जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने अपने दैनिक जनसुनवाई में दूर दराज से आये फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित कर शिकायतों का निस्तारण कराया।
*जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी आम नागरिक को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये, कोई भी अराजक तत्व उनकी स्वतंत्रता को बाधित न कर पाये, साथ ही उन्हें किसी भी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष न करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि वह हर नागरिक को यह सुविधाएं मुहैया करायें। इसके लिए जरुरी है कि हर अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में निर्धारित समय पर जनसुनवाई करें और यह सुनिश्चित करे कि लोगों को शान्तिपूर्ण वातावरण में जीवन यापन में कोई समस्या न हो और यदि किसी को कोई समस्या है तो ऐसी समस्याओं का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर हो।*
* सोमवार को जिलाधिकारी के समक्ष कई प्रकरण संज्ञान में आये, जिनमें से मुख्यतः निकेतन चौधरी, ममता जैन, आशीष जैन, प्रीति जैन, अंकिता जैन व जया जैन ने बिदुआ कॉलोनी तालाबपुरा निवासी उनके चाचा अशोक जैन के स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बिना कोई उपचार दिये रेफर कर देने, खराब व्यवस्थाओं, चिकित्सक का न होना तथा रेफर कर देने की स्थिति में प्राईवेट एम्बुलेंस चालक द्वारा पूरा पैसा लेने के बाद भी मरीज का ऑक्सीजन चालू न करने के कारण मरीज की मृत्यु हो जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने गंभीरत रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उप जिलाधिकारी सदर की संयुक्त जांच टीम बनाकर 7 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराकर कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये, साथ ही चिकित्सालय के आसपास अनाधिकृत व मानक विहीन एम्बुलेंसों को हटवाने के मुख्य चिकित्स अधिकारी को निर्देश दिये गए।
* इसी प्रकार तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत धबारी के ग्राम प्रधान मठोले तनय सरू ने बताया कि उनके द्वारा सरकारी कोटे के वितरण हेतु भवन का निर्माण कराया जा रहा था, जो लगभग 4 फीट दीवारों तक हो चुका था, परन्तु विपक्षीगणों ने उक्त निर्माण कार्य रुकवाकर दीवारें तोड़ दी और उन्हें व लेबर और कारीगरों को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी, इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महरौनी को प्रकरण का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
* तहसील महरौनी के ही ग्राम बानपुर निवासी चतरे तनय गुटई ने उन्हें आवंटित गाटों की लेखपाल व कानूनगो द्वारा नाप न करने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी को नियमानुसार कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
* विकास खण्ड जखौरा के ग्राम बुढ़वार निवासी व्रजभान सिंह तनय कडोरे ने गांव की सहरिया बस्ती में खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारू कराने का अनुरोध किया, इस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी जखौरा को तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








