*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जनपद के शिवालयों में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम*

*मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महाआरती, रूद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, भजन संध्या के साथ निकाली गई कलश यात्रा*

*शासन में आयोजित कार्यक्रमों का दिखाया गया लाइव टेलीकास्ट*

 

ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार सोमवार 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ के ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व पर भक्तिपूर्ण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जनपद, तहसील, ब्लॉक व नगर निकायों में भव्यतापूर्ण तरीके से कराया गया, इस अवसर पर जनपद के शिवालयों (शिव मन्दिरों) में मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महाआरती, रूद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, भजन संध्या आदि कार्यक्रम जनभागीदारी के साथ आयोजन कराया गया और कलश यात्रा भी निकाली गई।

उक्त के क्रम में आज कलैक्ट्रेट सभागार में मा0 राज्यमंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ एवं मा0 नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की उपस्थिति में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। इस दौरान कलैक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व गणमान्य नागरिकों ने लाइव महाआरती व रुद्राभिषेक देखा और शासन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द लिया। कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ के ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

उपरोक्त कार्यक्रमों के आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने जनपद, तहसील, नगर पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए शासन के निर्देशानुसार अधिक से अधिक जनसहभागिता में साथ कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में उक्त व्यवसथानुसार जनपद के शिवालयों (शिव मन्दिरों) में मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महाआरती, रूद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, भजन संध्या आदि के कार्यक्रम कराये गए।

इस अवसर पर मा0 सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सुमेरा तालाब स्थित शिवालय पर पूजा अर्चन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और भजन आरती में शामिल हुए। मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, पर्यटन मित्र फिरोज डायमंड व अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य