*अभियुक्तों के कब्जे से 12 अदद मोबाइल फोन भिन्न-2 कम्पनियो के, 01 अदद लैपटाप, एक अदद कार ग्रैंड विटारा, विभिन्न बैंक खातों में 4 लाख 68 हजार रूपये की धनराशि करायी गयी फ्रीज (कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख), तथा 03 अदद एटीएम कार्ड , 01 अदद चैक बुक, 01 अदद पास बुक को किया गया बरामद ।*

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर, श्री सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली ललितपुर पुलिस व साइबर क्राइम थाना ललितपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर मुहल्ला पिसनारी थाना कोतवाली ललितपुर से अभियुक्तगण- *1. भूपेन्द्र सेन्गर पुत्र स्व जसवंत सेंगर उम्र करीब 25 वर्ष निवासी पुलिस चौकी के सामने बैंकुठपुरी काँलोनी बिजौली थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी 2. मनोज केवट पुत्र श्री लखनलाल केवट उम्र करीब 32 वर्ष निवासी शंकर जी के मंदिर के पास मुहल्ला ब्रह्मपुरी काँलोनी बिजौली थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी को दिनांक -10.05.2025 को आनलाइन सट्टा खेलते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया, जिनके कब्जे से कुल 12 अदद मोबाइल फोन, 01अदद लैपटाप, 01 अदद कार ग्रैंड बिटारा को बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0 523/2026 धारा 3/4 जुआ अधि0 (आनलाईन सट्टा) व 112 BNS* का अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*पूंछताछ का विवरण/अपराध का तरीका -* *अभियुक्तगणों ने पूछतांछ में बताया कि साहब हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों में ऑनलाईन सट्टा खिलवाते हैं । साहब हम लोग ऑनलाईन पेज 100PANEL.in पर FAIRPLAY गेम के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा(IPL) व अन्य ऑनलाईन गेम खिलवाते हैं । उक्त पेज के लिये हमारे गिरोह के मुख्य सदस्य देवेन्द्र राजपूत पुत्र कैलाश राजपूत निवासी शंकर जी के मंदिर के पास बिजौली थाना प्रेमनगर जनपद झांसी व आशीष सोनी निवासी टीकमगढ (म0प्र0) के पास एक मास्टर आईडी व पासवर्ड होता है, जिसका एक्सिस ओटीपी के माध्यम से हमें मिल जाता है । इसके बाद हमारी मास्टर आईडी पर अलग-अलग क्वाइन्ट अपनी बनायी हुई आईडी से गेम खेलने के लिये रूपये के बदले में क्वाइन के लिये रिक्वेस्ट भेजते हैं तथा धनराशि हमारे द्वारा बताये गये बैंक खातो में ट्रांसफर करते हैं जिसके उपरान्त हम लोग उक्त धनराशि के बदले क्लाइन्ट को गेम खेलने के लिये आवश्यक क्वाइन उपलब्ध करा देते हैं । गेम जीतने के वाले को हम लोग उसके एकाउण्ट में राशि टांसफर कर देते हैं । इस तरीके से हम लोगो को काफी अधिक मुनाफा प्राप्त होता है,जिसको हमारे गिरोह के सभी सदस्य आपस में बांट कर अपने शौक व जरूरते पूरी करते हैं । यह जो मोबाइल, लैपटाव, गाड़ी आदि जो आपके द्वारा बरामद की गयी है यह हम लोगो ने इसी ऑनलाईन सट्टा के माध्यम से अर्जित की गयी सम्पत्ति से खरीदी हैं । साहब हम लोगो से गलती हो गयी हमे मांफ कर दीजिये ।*
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता*
01-भूपेन्द्र सेन्गर पुत्र स्व जसवंत सेंगर उम्र करीब 25 वर्ष निवासी पुलिस चौकी के सामने बैंकुठपुरी काँलोनी बिजौली थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी ।
2. मनोज केवट पुत्र श्री लखनलाल केवट उम्र करीब 32 वर्ष निवासी शंकर जी के मंदिर के पास मुहल्ला ब्रह्मपुरी काँलोनी बिजौली थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी ।
*बरामदगी का विवरण*
1. 12 अदद मोबाइल फोन भिन्न-2 कम्पनियो के,
2. 01 अदद लैपटाप HP कम्पनी मय चार्जर ।
3- 01 अदद कार ग्रैंड बिटारा ।
4- 03 अदद एटीएम कार्ड
5. 01 अदद पास बुक ।
6. 01 अदद चैक बुक ।
7. विभिन्न बैंक खातो में फ्रीज करायी गयी धनराशि- 4 लाख 68 हजार रूपये ।
*(कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रूपये ।)*
*गिरफ्तारी का दिनांक* —- 10.05.2026
*गिरफ्तार करने वाली टीम -*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री अनुराग अवस्थी कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम ।
2. उ0नि0 श्री आलोक कुमार सिंह चौकी प्रभारी नई बस्ती कोतवाली ललितपुर मय टीम ।
3. उ0नि0 श्री अंकित कौशिक चौकी प्रभारी नेहरु नगर कोतवाली ललितपुर मय टीम ।
4. उ0नि0 श्री प्रशांत राणा चौकी प्रभारी सदर, कोतवाली ललितपुर मय टीम ।
5. उ0नि0 राहुल यादव साइबर क्राइम थाना जनपद ललितपुर ।
6. उ0नि0 विनित कुमार साइबर क्राइम थाना जनपद ललितपुर ।
7.आरक्षी पवन कुमार साइबर क्राइम थाना जनपद ललितपुर ।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक स्वराज भास्कर








