राष्ट्रीय महाराजा छत्रसाल प्रेरणा समिति के तत्वाधान में राष्ट्रनायक बुंदेलखण्ड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती का आयोजन श्री समर पाल कुरेला आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ । इसके उपरांत महाराजा छत्रसाल के द्वारा देशहित में किये गये कार्यों के बारे में, वक्ताओं अपने विचार प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रवि चौहान ने उनके द्वारा मुगलों से अकेले दम पर लोहा लेने का व्रतान्त सुनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्दु सिंह बुंदेला एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष अमर पाल बुंदेला ने भी उनके जीत के आहम पहलुओं के बारे में चर्चा की । अंत में जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंठकुरेला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सचालन रावचौहान ने किया। कार्यक्रम में विवेक सिंह, शिवमराजा, शैलेन्द्रराजा-सरीच चौबे, देवेन्द्र रावत , दशरथ राय सी पी राजा, पवन तिवारी, अनुपम शर्मा, पुष्य प्रताप, बोबीराजा. हरेन्द्रराजा, रोहित राजा, सत्यम राना, शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक स्वराज भास्कर








