दोषयुक्त स्मार्ट मीटर को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुराने बिजली मीटर लगाकर व्यवस्था लागू की जाये -: बु. वि. सेना अन्य प्रदेशों की भांति 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाये -: बु. वि. सेना बिजली दरों को कम किया जाये :- टीटू कपूर

ललितपुर । आज स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि. सेना द्वारा बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में तमाम घरों पर लगे दोषयुक्त स्मार्ट मीटर को तत्काल प्रभाव से हटाये जाने तथा पुराने मीटर को लगाकर व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा अन्य प्रदेशों की भांति 300 यूनिट बिजली फ्री देने की भी मांग की गई।

बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था पर रोक लगाने के बाद स्मार्ट मीटरों को हटाया नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि तमाम घरों में लगे हुए स्मार्ट मीटर दोषयुक्त है। ये स्मार्ट मीटर तेजी से भागते हुए उपभोक्ताओं की जेबों पर डाका डाल रहे हैं।इन स्मार्ट मीटरों का तत्काल प्रभाव से बदला जाना न्यायसंगत होगा। इन स्मार्ट मीटरों को बदलकर पुराने बिजली मीटर लगाकर व्यवस्था लागू की जाये।

बु.वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि अन्य प्रदेशों की भांति उ. प्र. में भी 300 यूनिट बिजली फ्री देने की व्यवस्था लागू की जाये। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने तत्काल प्रभाव से 200 यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि समस्त भारत में यू. पी. में विद्युत दरों की कीमत सबसे अधिक है जो कि पूरी तरह से यू. पी के नागरिकों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की ये विसंगतियां उत्तर प्रदेश सरकार की साख को बट्टा लगा रहे हैं। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है। उक्त स्मार्ट प्रीपेड मीटर कई गुना तेजी से भागते है जिस कारण जनता की जेबों पर भारी बोझ पड़ रहा है ।

बु.वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि उक्त प्रीपेड मीटरों को तत्काल प्रभाव से बदलकर 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाये। इसके अलावा विद्युत दरों को कम किया जाये। मांगें नहीं माने जाने पर बु. वि. सेना उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी।

बैठक में बु.वि. सेना के वरिष्ठ सदस्य राजमल बरया, कदीर खां , फूल चंद रजक, राजकुमार कुशवाहा , अमरसिंह बुन्देला , प्रदीप साहू , प्रेमशंकर गुप्ता , विनोद साहू , गफूर खां , प्रदीप पंडित , नंदराम कुशवाहा , पुष्पेन्द्र शर्मा, बलराम चौहान, प्रेम शंकर गुप्ता, , काशीराम विश्वकर्मा, संजू राजा, विक्की सोनी, , राजीव साहू , प्रमोद ,विनोद साहू, खुशाल बरार , टिंकू सोनी, रोहित कुमार जगदीश , पर्वत ,भैय्यन कुशवाहा , रवि रैकवार , राजाराम अहिरवार , हनुमत पहलवान , रामस्वरूप , जगदीश झा , विनोद चन्देल साहिद अली , भैय्यन कुशवाहा , खुशाल बरार , प्रदीप साहू , कामता भट्ट , आदि मौजूद रहे ।

=

जय जय बुन्देलखण्ड

हरीश कपूर टीटू

केन्द्रीय प्रमुख

बु. वि. सेना ललितपर

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

संपादक स्वराज भास्कर 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य