महाराणा प्रताप की जयंती पर नयी प्रतिमा का हुआ अनावरण नगर पंचायत महरौनी द्वारा बानपुर चौराहे पर स्थापित की गयी आदमकद प्रतिमा महान देशभक्त की स्मृतियों को जीवंत रखने का प्रयास

महरौनी, ललितपुर-

महान देशभक्त, शौर्य, पराक्रम,त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति,हिन्दुत्व की ध्वज पताका फहराने वाले योद्धा, मेवाड नरेश महाराणा प्रताप की जयंती पर उनको याद किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत महरौनी द्वारा हाल ही में कस्बा के बानपुर चौराहा पर स्थापित की गयी महाराणा प्रताप की आदम कद प्रतिमा का अनावरण अध्यक्ष नीलम बडौनियां एवं पार्षदगणों द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। सभी ने नवीन प्रतिमा पर पुष्पहार चढाये और वीर योद्धा की स्मृति को नमन करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडौनियां ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे महान देशभक्त वीर योद्धा रोज रोज जन्म नही लेते। मेवाड नरेश महाराणा प्रताप की देशभक्ति और पराक्रम की कहानी इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने की मंशा से नगर पंचायत बोर्ड द्वारा बानपुर चौराहा पर महाराणा प्रताप की नयी प्रतिमा स्थापित की गयी है। इससे नगर के प्रमुख चौराहे की सुंदरता भी बढेगी और लोगों को हमारे देश के महापुरुष से प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षक्ष प्रतिनिधि एवं ग्रापए के तहसील अध्यक्ष दुष्यंत बडौनियां, ग्रापए जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह बनाफर , बब्बू राजा परमार, बुद्ध सिंह बुंदेला, राघवेंद्र पटैरिया टीटू, संजय पाण्डेय भारत,सूर्यकांत त्रिपाठी,अभय दुबे, संजीव सर्राफ, प्रवीण सिंघई ,विजय शुक्ला,राजीव शुक्ला, पार्षद अनूप अहिरवार, रवि अहिरवार, नीलेश श्रीवास्तव, जाकिर अली, प्रेम नारायण साहू, रवि खरे, पार्षद प्रतिनिधि उदयभान सिंह, रामदास कुशवाहा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, सादिक खान, अरहन्त जैन, अजेंद्र यादव, भागीरथ कुशवाहा, हरी सिंह, कय्यूम अली, हरिकिशन आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

संपादक स्वराज भास्कर 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य