महरौनी/ललितपुर।

पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो. मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना सौजना पुलिस ने वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र में दबिश देकर 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय महरौनी व ललितपुर में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में वंशी लाल अहिरवार, बाल किशन, प्रशान्त कुमार, मुकेश कुमार निवासी ग्राम गुढा, धनीराम निवासी सड़कौरा, बादशाह उर्फ दरयाव निवासी मैगुवां तथा बब्बू राजा, झल्लू राजा व श्रीमती प्रवेश राजा उर्फ सरला निवासी ग्राम कोरवास शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में उ0नि0 प्रवीण गिरि, उ0नि0 निखिल मलिक, कांस्टेबल गौरव कुमार, रि0का0 प्रभजन एवं म0का0 ज्योति कुमारी शामिल रहीं।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक स्वराज भास्कर








