*अपर जिलाधिकारी ने प्रेस क्लब पहुंचकर मीडिया बंधुओं को दिया स्वगणना का प्रशिक्षण* *ऑनलाइन पोर्टल पर बिंदुवार सूचनाएं भरने का दिया डेमो* *मीडिया के माध्यम से आमजन को स्वगणना के लिए प्रेरित करने हेतु की अपील*

ललितपुर। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य शुरू हो चुका है, जिसके अंतर्गत जनपद में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के निर्देशन में 07 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना कार्य किया जाना है और दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून, 2026 तक प्रगणकों द्वारा डोर टू डोर गणना कार्य किया जाएगा।

किसी क्रम में अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने शनिवार को प्रेस क्लब पहुंचकर वहां मौजूद सभी पत्रकारों को स्वगणना की बारीकियों के बारे में बताया और सभी से मौके पर ही ऑनलाइन पोर्टल पर स्वगणना कराई। जिसके अंतर्गत सभी ने अपने अपने मकानों को सूचीबद्ध किया और आवश्यक जानकारी दर्ज की, सभी बिंदुओं की जानकारी भर जाने के बाद स्वगणना पहचान संख्या (एस ई आइडी) प्राप्त हुई, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। बाद में जनगणना कार्मिकों के द्वारा डोर टू डोर सर्वे के दौरान इसी स्वगणना पहचान संख्या (एस ई आइडी) के आधार पर सूचनाएं भरी जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर स्व गणना करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि आप घर बैठे भी अपने मोबाइल या लैपटॉप आदि से स्व-गणना कर सकते हैं, इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल http://se.census.gov.in login पर जाकर प्रदेश का चयन करें। कैपचा भरने के बाद मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।परिवार के मुखिया का नाम भरें और मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद ओटीपी आयेगा, जिसे सत्यापित करें और अपनी भाषा का चयन करें। पते का विवरण, राज्य, जिला, ग्राम आदि भरें। साथ ही अपने घर को मैप पर लाल मार्क से टैग करें।

इसके बाद 33 बिंदुओं की जानकारी भरनी होगी, जिसमें भवन संख्या, मकान के उपयोग का प्रकार (आवासीय, आवासीय सह व्यावसायिक या अन्य) बताना होगा। इसके अलावा मकान की छत, घास, मिट्टी की है या कंक्रीट की बनी है। मकान की दीवार कच्ची हैं या कंक्रीट की है। फर्श कैसा है। मकान का स्वामित्व, रहने वाले कमरों की संख्या, विवाहित जोड़ों की संख्या, पीने के पानी का मुख्य स्रोत जैसे नल, हैंडपंप, ट्यूबवेल या कुएँ, क्या पानी घर के अन्दर उपलब्ध है या बाहर। बिजली का स्रोत क्या है। शौचालय का प्रकार। गन्दे पानी की निकासी (ढंकी हुई नाली, खुली नाली या कोई निकासी नहीं) बाथरूम घर के अन्दर या बाहर। रसोई घर है और क्या उसमें धुँआ निकलने की सुविधा है। खाना पकाने का ईंधन क्या है। पारिवारिक सम्पत्ति, रेडियो टीवी, इण्टरनेट, लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल, परिवहन का साधन क्या है। मुख्य अनाज क्या है। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा नाम। जन्मतिथि, लिंग, विवरण, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, शिक्षा, व्यवसाय ।

अपर जिलाधिकारी में सभी मीडिया बंधुओ से अपील की कि वह स्वयं स्वगणना का कार्य पूर्ण करते हुए इसके बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराएं ताकि आम लोग भी आसानी से अपनी स्वगणना पूर्ण कर सके।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा

संपादक स्वराज भास्कर

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य