ललितपुर – मोहल्ला नेहरू नगर के निर्देश कॉन्वेंट स्कूल इंग्लिश मीडियम में शनिवार 9 मई को मर्दश डे का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के होनहार छात्र प्रियांशु गौतम, प्रसंग तिवारी, राघव तिवारी, दिव्यांश, विपिन चंदेल, देव व अभय ने सभी माताओं का बैण्ड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया फिर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संध्या यादव ने अपने हाथों से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि का व समस्त माताओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया व विधालय के बच्चों ने भी माताओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इसके उपरांत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संध्या यादव व विद्यालय प्रबंधन से आदेश यादव, इंग्लिश मीडियम के प्रिंसिपल अभिरल जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में माताओं के लिये अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जैसे आंखों पर पट्टी बांधकर स्पर्श द्वारा अपने बच्चों को पहचानने का खेल सभी के लिये आकर्षण का केंद्र रहा इसके अलावा माताओं द्वारा रैंप वॉक की प्रतियोगिता में भी भाग लिया जिसमें सभी माताओं ने अपने अपने आकर्षक अंदाज और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया,पानीपुरी चैलेंज में माताओं ने अपने बच्चों के साथ मिलकर एक मिनट में अधिक से अधिक पानीपुरी खाने की प्रतियोगिता में भाग लिया इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक पानीपुरी खाने वाली माताओं को विजेता घोषित किया गया कार्यक्रम के दौरान माताओं द्वारा केक भी काटा गया

विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं को सुंदर-सुंदर ग्रीटिंग कार्ड भेंट किये तथा माताओं के सम्मान में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को भावुक कर दिया कार्यक्रम के अंत में विधालय के छात्र छात्राओं की माताओं में आरती, सूरज कुमारी, सुदामा, राखी, मोहिनी को विजेता घोषित किया गया फिर सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संध्या यादव, आरती यादव, परवीन बानो,प्रभा देवी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं विद्यालय प्रबंधन से आदेश यादव, इंग्लिश मीडियम के प्रिंसिपल अभिरल जैन, हिंदी मीडियम के प्रधानाचार्य बृजेश सर ,शिशुपाल सर द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों व विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही इस कार्यक्रम में विधालय का समस्त स्टाफ व समाजसेवी चन्दन अहिरवार उपस्थित रहे और कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन विधालय की वाइस प्रिंसिपल महजबीन शेख मेम ने किया।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








