छह करोड़ के वित्तीय फ्रॉड मामले में गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी दबोचे

ललितपुर : जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी राशिद खान उर्फ सानू, महेन्द्र राय और राशिदा बानो को पुलिस ने नियमानुसार गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह मामला बजाज फाइनेंस कंपनी से जुड़े बड़े वित्तीय घोटाले से संबंधित है। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर संदीप सिंह सोलंकी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने सुनियोजित तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फाइनेंस कंपनी के साथ धोखाधड़ी की। विवेचना के दौरान पुलिस को करीब 6 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के साक्ष्य मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में टौरिया मंदिर के पास नेहरू नगर निवासी राशिद खान उर्फ सानू, महेन्द्र राय और राशिदा बानो शामिल हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी एवं उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य