*तालाब, नदी, पोखर आदि में डूबने से बचने हेतु जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी*

ललितपुर : जिले में डूबने के कारण हुई जनहानि की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों को तालाब/पोखर/नदी में स्नान करने से रोकें। यदि बच्चें जल के समीप हैं, तो अभिभावक अपनी देख-रेख में रखें, जिससे होने वाली अप्रिय घटनाओं से बचाया जा सके।

जनपदवासी जर्जर/टूटी-फूटी नाव पर सवारी न करें। यह भी देखें की संचालन के दौरान नाव साफ और सूखी हो। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने दें। नाव में यात्रा करते समय यह भी देख ले कि नाव की भर क्षमता कितना है और नाव पर लाइफ जैकेट है अथवा नहीं।

कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थाें का सेवन कर नदी/तालाब/पोखर में प्रवेश न करें। जल में बने सुरक्षात्मक चिन्ह के आगे जाने का प्रयास न करें। घाट पर उपस्थित सुरक्षा दल के निर्देशों को सुने व उसका पालन करें।

उन्होनें कहा कि पानी में किसी भी प्रकार का खेल न खेले। तैरना न आने पर नदी या अन्य जल स्त्रोत से दूर रहें। अधिक गहरे जल में प्रवेश न करें। एक नाव से दूसरे नाव में कूदकर जाने एवं पानी में सेल्फी लेने का प्रयास न करें।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा हो तो सबसे पहले आस-पास के मौजूद लोग उसकी मदद करें, और एम्बुलेंस को बुलायें। यदि व्यक्ति श्वांस नही ले रहा हैं, तो उसकी नब्ज चेक करें और उसे सीपीआर दें। रोगी को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर जाएं।

उन्होनें कहा कि पानी में डूब रहा व्यक्ति घबराएं नहीं, शांत रहें। अपने सिर को ऊपर की ओर रखे, बैग व जूते जैसी वजनदार चीजो को हटा दें। पानी को पीछे की ओर धकेलते रहे, ताकि आप स्थिर रह सके। हाथों की सहायता से पानी को ऊपर की ओर उछालते रहे, जिससे लोग देखकर आपकी मदद कर सके।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य