*महिला जैन मिलन विद्यापूर्ण ने मनाया भारतीय जैन मिलन का 61 वाँ स्थापना दिवस।*

झांसी! भारतीय जैन मिलन के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महिला जैन मिलन विद्यापूर्ण ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरांगना अनीता चक्रेश जैन एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेंद्र मोदी के नेतृत्व में कुष्ठाश्रम आश्रम में महिलाओं को नवीन साड़ियां वितरित की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष वीरांगना सीमा जैन, चक्रेश जैन, नीतू मोदी, शोभना जैन सहित अनेक सदस्याओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। संचालन क्षेत्रीय मंत्री वीर सुबोध जैन ने किया। शाखा मंत्री वीरा आशा जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं महिला जैन मिलन आदर्श ने भीषण गर्मी को देखकर असहाय जैन बुजुर्ग महिला कमला देवी जैन के घर पर जाकर एक पंखा दिया तथा सहयोग राशि ₹1000/- भी प्रदान की, आदर्श शाखा द्वारा हर महीने इनके घर पर मासिक खाद्य सामग्री का भी सहयोग काफ़ी लंबे समय से किया जा रहा है। जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय तालबेहट शाखा के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य