झाँसीः वैगन मरम्मत कारखाने में नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन और प्रशासन के मध्य पी.एन.एम. मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा जी की अध्यक्षता में और एनसीआरएमयू ईएमएस-1 शाखा के शाखा सचिव कॉ.राजा भइया जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई इसमें 30 ऑउट ऑफ एजेण्ड़ा, 06 मुख्य मदों व 16 रिव्यू मदों पर विस्तार से चर्चा हुई और कुछ मदों पर सहमति बनी।

इस दौरान ..
1. झाँसी कारखाने में कार्यरत सभी दिव्यांग कर्मचारियों का नोशनल प्रमोशन दिये जाने पर सहमति बनी।
2. वैगन मरम्मत कारखाना में शेडो के ऊपर लगे हुए टूटे कांच व जाली बदलने पर सहमति बनी।
3. मानसून से पहले कारखाने में पानी निकासी के लिये सभी ड्रेनेज सिस्टम को दुरूस्त करने पर सहमति बनी।
4. पी.सी.ओ. विंग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पीसीओ अलाउंस का लाभ देने के लिए पिन पॉइंटिंग कराकर सभी को पीसीओ अलाउंस दिए जाने पर सहमति बनी।
5. पॉकेट यार्ड में पीने के ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था इसी सप्ताह पूर्ण कर ली जाएगी।
6. कारखाना झांसी में एक आधुनिक कैंटीन व कैंटीन में कार्यरत कर्मचारियों के प्रमोशन पर सहमति बनी
इसके अलावा अन्य विषयों पर सौहाद्रपूर्ण वातावरण में पी.एन.एम. सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर डिप्टी सी.एम.ई.(R) श्री अमित तिवारी,डिप्टी सी.पी.ओ. श्री अरुण सिंह तोमर, डिप्टी सीई. श्री बी.के. वर्मा, डिप्टी सीईई श्री नितिन कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमई(M & P) श्री कौशल किशोर,उत्पादन इंजीनियर श्री समर्थ अग्रवाल, डब्ल्यू.एम. श्री संजीव चाबा, AWAO श्री राजेश ठकुरानी ,सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार,आदि उपस्थित रहे।
एनसीआरएमयू यूनियन की तरफ से शाखा सचिव राजा भइया, शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार, ईसीसी सोसायटी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष रामनिवास, दयाशंकर यादव, सुनील शर्मा, युसुफ खांन, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, शाखा सहा.सचिव राजेन्द्र सिंह, चिम्मन सिंह यादव,अरविन्द कुमार मीना, नरेंद्र कुमार मीणा, बृजभूषण शाक्य, मनोज साहू आदि उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








