ललितपुर: भीषण गर्मी में जल संकट पर प्रशासन सख्त, रोजाना मॉनिटरिंग के निर्देश

ललितपुर। भीषण गर्मी के चलते शहर में उत्पन्न पेयजल संकट को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। मंगलवार को सुपर मार्केट स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर (ICCC) में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री संजय मिश्रा की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों और सुपरवाइजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी की रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसमें पानी आने का समय, साफ एवं गंदे पानी की स्थिति, पाइपलाइन लीकेज, मोहल्लों में पानी की उपलब्धता की अवधि, बिजली आपूर्ति के कारण टंकियों की स्थिति, खराब हैंडपंपों की संख्या, टैंकरों की उपलब्धता और जल निगम द्वारा हो रही सप्लाई जैसे बिंदु शामिल होंगे।

 

अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी तय समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के निर्देशन में शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

बैठक में कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, लिपिक हबीब खान, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य