एसडीएम ने किया गोशाला का औचक निरीक्षण

मडावरा : तहसील क्षेत्र की डगडगी ओर पिपरिया गोशाला का औचक ढंग में निरीक्षण करते हुए मडावरा एसडीएम मदनमोहन गुप्ता ने चारा पानी और धूप से बचाव की व्यवस्था परखी। साफ सफाई पर नाराजगी जताते हुए अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया । गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। तथा जिम्मेदार कर्मचारियों को उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए उन्होंने गर्मी में गौवंशो के बचाव के उपायो को देखा तथा पानी की टंकी, भूसा, चारा की हकीकत परखी। गौशाला में गौवंशो के संरक्षण के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एसडीएम ने मौके पर मौजूद कर्मचारी को निर्देश दिया के गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए गौवंशो के लिए छाया के पुख्ता इंतजाम निरंतर रखें जाये साथ

ही हरे चारे की व्यवस्था की जाए तथा गौवंशो को शुद्ध पानी की व्यवस्था होनी आवश्यक है ग्राम पंचायत गिरार में स्थित डगडगी गोशाला का एसडीएम ने औचक ढंग में निरीक्षण करते हुए चारा पानी समेत रखरखाव से जुड़ी व्यवस्था का बड़ी बारीकी निरीक्षण किया। उन्होंने धूप से बचाव की व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रखे जाने पर विशेष बल दिया। गायों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने के साथ ही मानक के अनुसार चारा पानी मुहैया कराए जाने की कड़ी हिदायत दी। एसडीएम ने भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण इस मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के सभी जरूरी कदम उठाते हुए स्वास्थ्य बिगडने पर तत्काल चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराने का निर्देश भी दिया। एसडीएम ने गोशाला की साफ सफाई में और सुधार कराने के साथ ही रखरखाव में कोई भी लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है ।

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य