छुट्टे पैसों का संकट: शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ी परेशानी, बाजार बेहाल

महरौनी,ललितपुर।

कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ₹5, ₹10 और ₹20 के सिक्कों व छोटे नोटों की किल्लत ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शादी-विवाह के सीजन में यह समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे नेगचार और विदाई जैसी पारंपरिक रस्में भी प्रभावित हो रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नेग देने में छोटे नोटों और सिक्कों का विशेष महत्व होता है, लेकिन बाजार में इनकी उपलब्धता लगभग न के बराबर है। लोग बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी पर्याप्त छुट्टा नहीं मिल पा रहा।

वहीं दुकानदार भी संकट से जूझ रहे हैं। छुट्टे के अभाव में ग्राहकों को सही बकाया नहीं मिल पा रहा, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। कई दुकानदार मजबूरी में टॉफी या अन्य सामान देकर हिसाब बराबर कर रहे हैं, लेकिन ग्राहक इससे असंतुष्ट हैं। ऊपर से फटे और टेप लगे नोट लेने से इनकार किए जाने से समस्या और बढ़ गई है।

व्यापारियों का कहना है कि बैंक शाखाओं में सिक्कों की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही, जिससे बाजार में नकदी असंतुलन बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शादी सीजन को देखते हुए छोटे सिक्कों और साफ नोटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य