ललितपुर। दिनांक 3 मई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे सिद्ध पीठ चंडी धाम मंदिर, ललितपुर के पावन प्रांगण में अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वाधान में एक गरिमामयी एवं भव्य बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी श्री चंद्रशेखर गिरी जी महाराज महामंडलेश्वर की पावन उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सोनू ताम्रकार एवं परम पूज्य श्री हीरानंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से श्री हीरानंद गिरी जी महाराज को जिला धर्माचार्य प्रमुख के पद पर नियुक्त कर फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट एवं “जय श्री राम” के जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री कपिल नामदेव को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात श्री श्री 108 बालखंडी धाम के महंत श्री कृष्ण कुमार मालवीय जी को अखिल भारत हिंदू महासभा का संरक्षक नियुक्त कर पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती रेखा यादव को महिला मंडल सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही श्री शंकर यादव को भी संगठन द्वारा सम्मानित कर उनकी सक्रिय भागीदारी को सराहा गया।
इस भव्य आयोजन में संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सोनू ताम्रकार, हीरानंद गिरी जी महाराज, कृष्ण कुमार मालवीय जी महाराज, गुरु नागल, शंकर यादव, विनय कुशवाह, कपिल नामदेव, रेखा यादव, अशोक कुमार, बार ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय सिंह, सोनू झा, श्रीवास्तव, रामकुमार झा (खंडोबरा), दीपक यादव, चंचल राजा, नगर उपाध्यक्ष गौरव कुमार, अरविंद सेन, बाबा राजेंद्र गिरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से श्री हीरानंद गिरी जी महाराज द्वारा किया गया, जिससे आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक रहा।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








