भारतीय जैन मिलन ने 61वाँ स्थापना दिवस मनाया। जिला अस्पताल में मरीजों को स्वल्पाहार वितरित किया।

झाँसी। भारतीय जैन मिलन के 61वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्र क्रमांक -13 की महिला एवं पुरुष शाखा ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय झाँसी में भर्ती मरीजों को ग्लूकोस, ओ आर एस का घोल, बिस्कुट एवं स्वल्पाहार वितरित किया। भारतीय जैन मिलन की झांसी संस्था ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मिनर्वा चौराहे पर स्थित जिला अस्पताल के मरीजों का हालचाल जाना एवं खाद सामग्री वितरित की। इस मौके पर प्रदीप जैन विश्व परिवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेंद्र मोदी, क्षेत्रीय महामंत्री सुबोध जैन, शाखा अध्यक्ष आईएफएस वी के जैन, सचिव सीए दीपक जैन, कोषाध्यक्ष नीलेश मोदी, सिद्धार्थ जैन, सुभाष जैन सत्यराज, डॉ. विनय जैन, वीरांगना अनीता जैन, कमल जैन, नीतू जैन, शोभना जैन, सीमा जैन आदि मौजूद रहे। भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा तालबेहट के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने बताया जैन मिलन के 61 वें स्थापना दिवस पर रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांस जैन गदयाना ललितपुर के नेतृत्व में ललितपुर के पनारी स्थित मदर टेरेसा अनाथ आश्रम में सामूहिक रूप से सभी पुरुष/महिला शाखाओं द्वारा फल आदि का वितरण किया जायेगा।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य