महरौनी, ललितपुर।

तहसील महरौनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विभागवार विवरण इस प्रकार रहा—राजस्व विभाग से 27, पुलिस से 11, पूर्ति से 1, चकबंदी से 1, विद्युत से 3 तथा अन्य विभागों से 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
इस अवसर पर तहसील स्तरीय सभी अधिकारी, विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता रहेगा।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








