महरौनी,ललितपुर –

अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा महरौनी द्वारा परम पूज्य वंदनीय माताजी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में क्षेत्रभर में घर-घर जाकर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत नगर सहित खिरिया लटकनजू, पड़वा, धवारी, समोगर, कोरवास और कुम्हेडी सहित आसपास के गांवों में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
यज्ञ आयोजन के माध्यम से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता और संस्कारों का वातावरण निर्मित हुआ। प्रत्येक घर में हुए यज्ञ से शुद्धता, शांति और सद्भाव का संदेश प्रसारित हुआ, जिससे लोगों में धार्मिक आस्था के प्रति नया उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामकुमारी नामदेव, सोना देवी, सविता निरंजन, आरती, महिपाल सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, रामविलास खरे, कैलाशनारायण सिसोदिया, राजशेखर, राजबहादुर, शैलेन्द्र, अमर सिंह, गणेश साहू और माधव सहित अनेक परिजनों का विशेष सहयोग रहा।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








