ललितपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में 4 मई सोमवार को सुबह 10:30 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी करेंगीं, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी द्वारा विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही शोक संतप्त परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








