*भारतीय वाल्मीकि जन विकास संघ* संगठन द्वारा टीकमगढ़ बाहर कोट वाल्मीकि बस्ती में मनाई गई *बुद्ध पूर्णिमा*।

टीकमगढ़ : 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर *भारतीय वाल्मीकि जन विकास संघ,इकाई* द्वारा आदि कवि गुरु महर्षि वाल्मीकि जी मंदिर में कड़ा परसाद का वितरण किया। जिसमें सभी ने बढ़चढकर धर्म लाभ उठाया और भगवान गौतम बुद्ध जी एवं गुरु महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संगठन के समस्त पदाधिकारीगण साथियों एवं समस्त वाल्मीकि समाज टीकमगढ़ एवं आप सभी का हृदय से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार। कार्यक्रम संगठन के निडर, निर्भीक, जुझारू, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, शिक्षित, मिलनसार अम्बेडकरवादी एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम नाहर जी (अ.प्रो.) के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार गौहर जी के नेतृत्व एवं संगठन समस्त पदाधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी जिला उपाध्यक्ष श्री अरविन्द उटमालिया जी, जिला सहसंयोजक श्री सुरेन्द्र शाह उटमालिया जी, प्रदेश सला. श्री सुरेश चौहान जी जिला समन्वयक श्री आरके प्रेमी जी (रिटा. SBI), जिला उपाध्यक्ष श्री रविकांत बाल्मीक जी, महिला विंग सागर संभाग अध्यक्ष श्रीमती आराधना नाहर (पटवारी) जी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष श्री बंटी डागौर जी, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष श्री करन करोसिया जी, महिला विंग जिला अध्यक्ष कु. शिखा चौहान जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री राजीव गौहर जी, श्री कल्लू गौहर जी, श्री प्रेम गौहर जी, श्री सुदर्शन उटमालिया जी, श्री सुरेन्द्र गौहर जी, श्री योगेश गौहर जी, बृजेंद्र पारोची जी, श्री रघुवीर सिहोतिया जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक गौहर जी, जिला लीगल सेल कु. अंजली गौहर जी एवं अन्य सभी जन उपस्थित रहे।

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य