*थाना तालबेहट पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*

*अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अबैध बन्दूक SBBL 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर को किया गया बरामद*

 

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर श्री कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट श्री आशीष कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना तालबेहट पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 1. राहुल राजपूत पुत्र बबलू उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम कडेसराबांसी थाना तालबेहट जनपद ललितपुर 2. हरी सिंह पुत्र मलखान सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम कडेसराबांसी थाना तालबेहट जनपद ललितपुर को वहद ग्राम तिदरा थाना तालबेहट से हिरासत पुलिस में लेकर जामा तलाशी ली गयी, जिसके कब्जे से 01 अबैध बन्दूक SBBL 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना तालबेहट पर मु0अ0सं0 392/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर, अभियुक्त राहुल व हरी सिंह उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*

1. राहुल राजपूत पुत्र बबलू उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम कडेसराबांसी थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।

2. हरी सिंह पुत्र मलखान सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम कडेसराबांसी थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।

 

*गिरफ्तारी का दिनांक-* 24.10.2026

 

*बरामदगी का विवरण-* 01 अबैध बन्दूक SBBL 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर ।

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

प्र0निरी0 श्री रमेश चन्द्र मिश्रा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर मय टीम ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य