मां भगवती की कृपा से सभी मनोरथ होते है पूर्णः- महामण्डलेश्वर श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर नवदुर्गा महोत्सव की धूम

ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर शारदीय नवरात्रि बेला पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का भव्य दरबार की झांकी के दर्शन के लिये श्रद्धालु उमड रहे है। श्री पंचमी को माता के दरबार की महाआरती चंडी पीठाधीश्वाराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वरगिरी जी महाराज के पावन सानिध्य व संजीव बाजपेयी पुलिस अधीक्षक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। पीठ पूजन के पश्चात महाआरती की गयी।

इस दौरान महाराज जी ने कहा कि देवीभागवत पुराण से बढ़कर कोई पुराण नहीं है। पुराण परम पवित्र वेद की प्रसिद्ध श्रुतियों के अर्थ से अनुमोदित, अखिल शास्त्रों के रहस्यका स्रोत तथा आगमों में अपना प्रसिद्ध स्थान रखता है। यह सर्ग, प्रतिसर्ग, वंश, वंशानुकीर्ति, मन्वन्तर आदि पाँचों लक्षणों से पूर्ण हैं। पराम्बा भगवती के पवित्र आख्यानों से युक्त है। इस पुराण में लगभग 18,००० श्लोक है। देवी भागवत कथा पढऩे व सुनने से कोई भी पदार्थ दुर्लभ नहीं रह सकता है। इनकी कृपा से सभी कष्टों का निवारण शीघ्र हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य परम अमृत स्वरुप इस कथा को पढ़ता व सुनता है। संसार में भगवती की कृपा से उसके सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पृथ्वी भी एक मां है, एक हिन्दुस्तान ही ऐसा स्थान है जहां पृथ्वी को भारत माता कहा जाता है। पूरे विश्व में कही भी पृथ्वी को माता नहीं कहा जाता है। पृथ्वी पर मनुष्य जन्म लेने के बाद ही धन्य हो जाता है। उन्होंने कहाकि अठारह पुराणों में देवी भागवत् पुराण उसी प्रकार सर्वाेत्तम है, जिस प्रकार नदियों में गंगा, देवों में शंकर, काव्यों में रामायण, प्रकाश स्रोतों में सूर्य, शीतलता और आह्लाद में चंद्रमा, क्षमाशीलों में पृथ्वी, गंभीरता में सागर और मंत्रों में गायत्री आदि श्रेष्ठ हैं। यह पुराण श्रवण सब प्रकार के कष्टों का निवारण करके आत्मकल्याण करता है। अतः इसका पारायण सभी के लिए श्रेष्ठ हैं। महाआरती में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, कृपाशंकर व्यास, डा0 महेश किलेदार, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला, संदीप तिवारी, अविनाश दुबे, अश्वनी पुरोहित, मनीष दुबे, दिनेश पाठक, प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, चौकी प्रभारी नई बस्ती आलोक सिंह, बृजमोहन संज्ञा, लखन यादव, शत्रुघन यादव, डा0 मनीष माथुर, अशुतोष तिवारी, अमित संज्ञा, गिरीश शर्मा, बाबा हीरानंदगिरी, डा0 विकास चौबे, गणेश राम शर्मा सहित अनेको श्रद्धालु उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य