स्कूल की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, बारिश में दीवारों में करंट से दहशत

महरौनी, ललितपुर।

प्राथमिक विद्यालय खिरिया लटकंजू में विद्यालय की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। बारिश के दौरान कक्षा-कक्षों की दीवारों में करंट उतरने की शिकायत से विद्यालय में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय के समीप श्री खिरिया सरकार हनुमान जी का मंदिर भी स्थित है। मंदिर परिसर और विद्यालय की छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण बारिश के समय विद्युत करंट का खतरा और बढ़ जाता है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन से उत्पन्न खतरे के संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को पूर्व में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विद्युत विभाग की उदासीनता की वजह से अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बच्चों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय और मंदिर परिसर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराया जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।

Coming soon

 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य