हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक

महरौनी,ललितपुर।

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में थाना महरौनी पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

पुलिस टीम ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने की सलाह दी। साइबर ठगी की स्थिति में 1930, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के उपयोग की जानकारी दी गई।

छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, धमकी या साइबर अपराध की घटना को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन को सूचना दें।

जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम सहित विद्यालय की छात्रायें व् शिक्षक गण उपस्थित रहे!

coming soon 
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य