ललितपुर। नगर के विकास के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए जनहित से जुड़े आधारभूत विकास कार्यों को कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.08.2026 को नगर क्षेत्र के वार्ड वार्ड नंबर 19 आजादपुरा द्वितीय में सीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने पूजा-अर्चन कर भव्य लोकार्पण किया गया, इसके उपरांत पालिका अध्यक्ष द्वारा वार्ड नंबर 18 सुभाषपुरा नझाई बाजार में एक सीसी सड़क का भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष द्वारा वार्ड नंबर 19 मुहल्ला आजादपुरा द्वितीय में 03 सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य क्रमशः 1-मुनमुन के मकान से छन्नों के मकान तक सीसी सडक व नाली निर्माण कार्य, 2-अंगद के मकान से मिठया के मकान की ओर सीसी सडक व नाली निर्माण कार्य, 3-डा0 आनंद विश्वास के घर से बृजेश पाठक का घर होते हुए सत्येन्द्र राजा के मकान तक सीसी सडक व नाली निर्माण कार्य एवं 02 नाला निर्माण कार्य जिनमें 1-सत्येन्द्र राजा के घर से शनिमंदिर होते हुए कल्यान सिंह के मकान तक नाला निर्माण कार्य, 2-आजादपुरा में रामकुमार तिवारी के मकान से होते हुए सुडेले जी की बीडी कारखाने तक नाला निर्माण कार्य का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष द्वारा मोहल्लेवासियों से वार्ता करते हुए कराये गए कार्य के बारे में जाना। इस दौरान मोहल्लेवासियों द्वारा पालिका पालिका अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया तथा नगर में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि लंबे समय से सड़क एवं जल निकासी की समस्या के कारण क्षेत्र के नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा और बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी।
इसके उपरांत पालिका अध्यक्ष द्वारा वार्ड नंबर 18 मुहल्ला सुभाषपुरा नझाई बाजार में प्रधान डाकघर के बगल वाली जो कि काफी वर्षों से जीर्ण-शीर्ण हालत में होने व बरसात के समय में उक्त सड़क पर जल भराव होने से दुकानदार व नागरिकों को काफी परेशानी होती थी, जिसको दृष्टिगत रखते हुए आज सड़क का भूमि पूजन किया गया, साथ ही संबंधित को उक्त सड़क की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए समय से कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने कहा कि नगर का प्रत्येक वार्ड हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। नगर के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर आधारभूत सुविधाएँ पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। केवल निर्माण कार्य कराना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्थाएँ विकसित करना हमारा लक्ष्य है, जिससे नागरिकों का जीवन सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बन सके। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में भी नगरहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित एवं आधुनिक ललितपुर के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेंगे और विकास की यह यात्रा लगातार आगे बढ़ती रहेगी।

जिला ब्यूरो ललितपुर
Jio TV channel no 1167









