थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

मड़ावरा : श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी के निर्देश के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ललितपुर महोदय श्री संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ललितपुर श्री कालू सिंह एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मड़ावरा श्री आलोक कुमार अमहरि के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ावरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0127/2026 धारा-85, 118(2), 80(2) बी.एन.एस. व 3/4 डी.पी. एक्ट की वांछित अभियुक्ता श्रीमती जानकी पत्नी गब्बीर लोधी, निवासी ग्राम रजौला, थाना मड़ावरा, जिला ललितपुर, उम्र करीब 50 वर्ष को रोहिणी बांध कस्बा मड़ावरा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

थाना मड़ावरा में दिनांक 25.05.2026 को वादी मुकदमा श्री सूरज पुत्र तखत सिंह, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी मड़ावरा, थाना मड़ावरा, जनपद ललितपुर उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र हिन्दी लिखित व हस्ताक्षर शुदा सूरज सिंह उपरोक्त खुद के बाबत अभियुक्तगण ससुरालिजन द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर वादी की मांजी श्रीमती रामदेवी उर्फ रामा को प्रताड़ित करना व श्रीमती रामदेवी उर्फ रामा के ऊपर डीजल डालकर आग लगा देना, जिसमें पीड़िता श्रीमती रामदेवी उर्फ रामा उपरोक्त का जलकर गंभीर रूप से घायल हो जाने के सम्बन्ध में तहरीरी दी थी।

दाखिल तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-0127/2026 धारा-85/124(1) BNS व 3/4 DP Act बनाम 1. मनिराम पुत्र गब्बीर (पति), 2. थानसिंह पुत्र गब्बीर (जेठ), 3. श्रीमती मुश्कान पत्नी थानसिंह (जेठानी), 4. श्रीमती जानकी पत्नी गब्बीर (सास), निवासीगण ग्राम रजौला, थाना मड़ावरा, जिला ललितपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रवीन दांगी द्वारा सम्पादित की गयी थी। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना व संकलित साक्ष्य से उ0नि0 प्रवीन दांगी द्वारा अभियोग में 124(1) बीएनएस का लोप किया गया व धारा 118(2)/80(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी थी। मुकदमा उपरोक्त में बढ़ोत्तरी की गयी धारा 118(2)/80(2) बीएनएस के आधार पर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मड़ावरा जिला ललितपुर के सुपुर्द की गयी है।

विवेचना के क्रम में आज दिनांक 13.08.2026 को रोहिणी बांध कस्बा मड़ावरा से समय 08:59 बजे मुकदमा उपरोक्त की वांछित अभियुक्ता श्रीमती जानकी पत्नी गब्बीर लोधी, निवासी ग्राम रजौला, थाना मड़ावरा, जिला ललितपुर, उम्र करीब 50 वर्ष को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्ता को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता

श्रीमती जानकी पत्नी गब्बीर लोधी, निवासी ग्राम रजौला, थाना मड़ावरा, जिला ललितपुर, उम्र करीब 50 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व समय

दिनांक – 13.08.2026
समय – 08:59 बजे

गिरफ्तारी करने वाली टीम के अधिकारी/कर्मचारियों के नाम

1. उ0नि0 कल्याण सिंह

2. रे0म0का0 सपना

3. रि0का0 प्रदीप कुमार मौर्य

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य