ललितपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, ललितपुर परिसर में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा की अध्यक्षता में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष महोदया ने कहा कि फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद परिसर में योगाभ्यास आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है। नियमित योग व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा, सकारात्मकता एवं संतुलन लाता है।
योगाचार्य श्री प्रसन्न कुमार व नजमा बनो द्वारा उपस्थित सभी को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुन्नालाल जैन, कर अधीक्षक श्री राजेश कुमार जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री जीतेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक श्री दीपेंद्र कुमार, कर लिपिक श्री चंद्र विनोद मिश्रा, नजूल लिपिक श्री सुधीर रावत, हेड सुपरवाइजर श्री संजय कुमार, गैरिज प्रभारी श्री अमित कुमार (रिंकू) सहित नगर पालिका परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








