● वर्णीनगर मडावरा में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा आयोजित शिक्षण शिविर आज से शुरू ● शिविर में बच्चें सीखेंगे धार्मिक संस्कार

(ललितपुर) समाधिस्थ आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज,नवाचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के मंगल आशीर्वाद

एवं तीर्थचक्रवर्ती जगतपूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद व प्रेरणा से श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर,जयपुर द्वारा आयोजित शिक्षण शिविर दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा के तत्वावधान में नगर की ह्दयस्थली श्री महावीर विद्याविहार में 17 से 25 मई तक आयोजित किया जा रहा है।शिविर के माध्यम से बच्चों को जैन संस्कारों व सिद्धान्तों से परिचित कराया जायेगा।शिविर के क्षेत्रीय संयोजक पं0 आलोक जैन शास्त्री, मुकेश जैन शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि गतवर्षों की भांति ग्रीष्मकालीन शिविर में बालबोध पूर्वार्द्ध व उत्तरार्द्ध,छहढाला,इष्टोपदेश,

द्रव्यसंग्रह,तत्त्वार्थसूत्र,श्रावकाचार,सर्वार्थसिद्धि, आलापपद्धति,जीवकांड आदि द्वादशवर्षीय पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों की कक्षाएं संचालित होगीं। शिविर में विशेष रूप से

मडावरा नगर के गौरव अध्यक्ष डॉ० बिरधीचंद्र जैन,स्थानीय शिविर संयोजक डॉ० राकेश जैन

सिंघई,अभिनंदन जैन,महामंत्री राजेश सौंरया,

नीलेश जैन,पंचम जैन,संतोष बजाज,दीपक जैन,अभिषेक जैन का विशेष सहयोग मिल रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

बुंदेलखंड जोंन झांसी वन विभाग उ0प्र0 द्वारा आयोजित बुंदेलखंड मे हरीतिमा संबर्धन एवम भूजल वृद्धि सम्भावना कार्यशाला में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवम पर्यावरण जन्तु उद्यान जलवायु परिवर्तन विभाग उ.प्र. ने बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह को किया गया सम्मानित

Horoscope

Weather

और पढ़ें

बुंदेलखंड जोंन झांसी वन विभाग उ0प्र0 द्वारा आयोजित बुंदेलखंड मे हरीतिमा संबर्धन एवम भूजल वृद्धि सम्भावना कार्यशाला में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवम पर्यावरण जन्तु उद्यान जलवायु परिवर्तन विभाग उ.प्र. ने बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह को किया गया सम्मानित

राज्य