मडावरा)समेकित शिक्षा के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु सेवारत शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी मडावरा पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में और खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान बी.ई.ओ ने कहा कि समेकित शिक्षा के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है।शिक्षकों को प्रशिक्षित करके उनको दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशील एवं शैक्षिक प्रगति के उन्नयन में सहायता मिलेगी।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ए.आर.पी विनोद कुमार ने बताया कि समावेशी शिक्षा एक ऐसी शिक्षा प्रणाली है जिसमें सामान्य बच्चों के साथ विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एक साथ एक विद्यालय में सम्मिलित रुप से शिक्षा प्रदान करना है।संदर्भदाता प्रतीक दीक्षितऔर हरिओम द्वारा पांच दिन नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। विशेष शिक्षक हरिओम द्वारा बताया कि प्रशिक्षण में दो बैच चलाये गये।जिनमें एक सौ शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। विशेष शिक्षक प्रतीक दीक्षित ने प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों को आने वाली परेशानियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से कैसे जोड़ा जा सकता है।दिव्यांग बच्चों को समय रहते कम व सही किया जा सकता है। दिव्यांग बच्चों के दैनिक जीवन में आने वाली शिक्षा के प्रति शिक्षण कार्य में बाधा बनने वाली समस्याओं के प्रति दिव्यांग छात्र-छात्राऐं किस तरह से समाज और शिक्षा के प्रति किस तरह से जागरूक करा सकते हैं।बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोडा जाए। समावेशी शिक्षा में दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रशस्त ऐप के माध्यम से बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू रही है।होम बेस्ट एजुकेशन, दिव्यांगजनों की शिक्षा में सूचना एव तकनीकी, विद्यालय सुगम्यता सर्वेक्षण आदि पर पांच दिन विस्त्रत चर्चा की गयी।अंत मे जिला समंवयक् समेकित शिक्षा सुजीत कुमार मौर्य द्वारा समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त कर प्रशिक्षण का समापन किया गया।इस दौरान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन विनोद कुमार,यासीन खान,
हरिशंकर सोनी, पूरन लाल,रमजान खान,संतोष कुशवाह,अब्दुल हमीद खान, उमा शंकर नामदेव, सरमन लाल, नरेश खटीक,प्रकाश साहू, जितेन्द्र बड़ौनिया,
जय हिंद, अनामिका जैन, द्रोपती साहू,अनुपम गुप्ता.स्वाती श्रीवास्तव, प्रभा सिंह, प्रतिभा सिंह,मिथलेश कुमारी,देवेंद्र सिंह,दिव्यांशु वैध,सुनील कुमार,,रख्खु लाल,रोशन सिंह,रोहित चतुर्वेदी, ब्रजेश सोनी,जय प्रकाश, कैलाश चंद्र जैन,रविन्द्र नागिल, अनुज दीक्षित,सुन्दर सिंह,मुन्ना लाल,,नदीम खान, अंतिम जैन रवि शंकर झा,कुलदीप कुमार, सचिन कुमार, अनिल पुलैया,अखिलेश लक्ष्यकार, सुखपाल् सिंह, अभिनव पटेल, अनुज गुप्ता आदि अनेक शिक्षक,
,शिक्षिकाएं मौजूद रहे।







