पुलिस अधीक्षक द्वारा संतरी ड्यूटी में तैनात प्रशिक्षु आरक्षी को उत्कृष्ट टर्नआउट हेतु नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

ललितपुर जिलाधिकारी, ललितपुर सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक द्वारा थाना महरौनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, मेस आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
01. थाना कार्यालय- थाना कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय में साफ-सफाई, कार्यालय से सम्बन्धित अभिलेखों के रखरखाव व अद्धतन स्थिति को चेक किया गया तथा कार्यालय में साफ-सफाई उच्च कोटि की पाई गयी तथा अभिलेख अध्यावधिक पाये गये ।
02. थाना परिसर- थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आगन्तुकगण व अधि0/कर्म0गण की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया, थाना परिसर की साफ, स्वच्छ एवं हरित रखने हेतु निर्देशित किया गया है ।
03. मिशन शक्ति केन्द्र- निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता तथा परामर्श से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, मिशन शक्ति केन्द्र के रजिस्टरों के रखरखाव एवं शिकायत निस्तारण की स्थिति को गहनता से देखा गया तथा अधि0/कर्म0गण को निर्देशित किया गया ।
निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों को महिला सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वह नियमित रूप से एण्टीरोमियों की टीम द्वारा की जा रही चेकिंग का मानिटरिंग करना सुनिश्चित करें ।
04. साइबर क्राइम सेल/हेल्प डेस्क- साइबर हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को चेक कर व्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देश दिये गये । सही रखरखाव नियमित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों के खातों से धोखाधड़ीपूर्वक निकाली गई धनराशि से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए। आवश्यकतानुसार संबंधित बैंक खातों को डेबिट फ्रीज कराते हुए बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं/एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी की गई धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
MHA द्वारा संचालित प्रतिबिन्ब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों/डिटेल्स का भौतिक रूप से सत्यापन करना सुनिश्चित करें जिससे कि जनपद के साइबर अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके तथा साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके ।
समन्वय पोर्टल पर प्राप्त नोटिस/सम्मन की तामीला भौतिक रूप से करना सुनिश्चित करें जिससे कि जनपद के साइबर अपराधियों के विषय में मूलभूत जानकारी प्राप्त की जा सके तथा उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जा सके ।
इसके अतिरिक्त NCCRP पोर्टल, CEIR पोर्टल आदि पोर्टलों का भी ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने तथा प्राप्त तकनीकी डाटा का तार्किक रूप से अवलोकन व विश्लेषण करते हुए साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि साइबर अपराध के प्रति लोगों को थाना क्षेत्र में जाकर जागरूक किया जाए ।
05.आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों का उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु तथा आवेदको से शत-प्रतिशत फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया ।
06.थाने पर लम्बित विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने तथा विभिन्न अभियोगो में वांछित/NBW/कुर्की /वारण्ट आदि से सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी/तामीला करने हेतु निर्देशित किया गया ।
07. ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत माल निस्तारण (वाहन) के सम्बन्ध में माननीय उच्चतम न्यायालय व डी0जी0 परिपत्र के द्वारा जारी किये गये आदेश निर्देशो का अक्षरशः अनुपालन कराते हुये निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार व समयबद्धरुप से करने हेतु निर्देशित किया गया ।
08. पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संतरी ड्यूटी में तैनात प्रशिक्षु आरक्षी कृपाशंकर को उत्कृष्ट टर्नआउट एवं अनुशासित ड्यूटी निर्वहन के लिए 500 रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।







