*ललितपुर के डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव दिल्ली में ‘भारत प्रेरणा रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित*;

ललितपुर। चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में अपने 18 वर्षों के विशिष्ट और उत्कृष्ट योगदान के लिए शहर के प्रतिष्ठित फिजियोथेरेपिस्ट व नगर पालिका के मनोनीत पार्षद डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव (PT) को राष्ट्रीय स्तर के ‘भारत प्रेरणा रत्न अवॉर्ड’ से नवाजा गया है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें प्रेस्टीजियस पीस अवार्ड काउंसिल (PPAC) द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू (मैपल गोल्ड बैंक्वेट हॉल) में 24 अक्टूबर को आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक चुने हुई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

फिजियोथेरेपी चिकित्सा में डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव के 18 वर्षों के सेवा रिकॉर्ड को सत्यापित करने के बाद काउंसिल ने उन्हें अपनी ‘लाइफटाइम मेंबरशिप’ (आजीवन सदस्यता) भी प्रदान की है। गौरतलब है कि डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव को इससे पूर्व फिजियोथेरेपी में उनके असाधारण कार्यों के लिए स्विट्ज़रलैंड और इंग्लैंड से दोहरी ‘मानद डॉक्टरेट’ की उपाधि सहित कई अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने के बाद डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव ने विनम्रता व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि ललितपुर की देवतुल्य जनता के अपार प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद ओर सहयोग का परिणाम है। मैं अपना यह अवॉर्ड उन सभी मरीजों को समर्पित करता हूँ, जिन्होंने शारीरिक कष्ट और जोड़ों के तीव्र दर्द के समय मुझ पर भरोसा जताया। उनका यही अटूट विश्वास मुझे दिन-रात सेवा करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।”

डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव मिलने पर उनके शुभचिंतकों, इष्ट मित्रों, परिजनों और सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त किया

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य