पुष्पगिरि तीर्थ पर संजय कासलीवाल ने किए संतों के दर्शन, लिया आशीर्वाद

अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज, गणाचार्य पुष्पदंत सागरजी एवं उपाध्याय पीयूष सागरजी महाराज ससंघ से की धर्मचर्चा

 

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद)। शहर के प्रसिद्ध बांधकाम व्यवसायी एवं श्री क्षेत्र कचनेर के विश्वस्त मंडल के उपाध्यक्ष संजय कासलीवाल ने हाल ही में मध्य प्रदेश स्थित पुष्पगिरि तीर्थ पहुंचकर चातुर्मास के दौरान विराजमान परम पूज्य व्रत चक्रवर्ती पट्टविभूषण अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज, पुष्पगिरि तीर्थ के प्रणेता गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागरजी महाराज तथा उपाध्याय श्री पीयूष सागरजी महाराज ससंघ के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज के सक्रिय कार्यकर्ता संजय कासलीवाल ने पूज्य संतों के साथ धर्म एवं समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। संतों के सान्निध्य में उन्हें धर्म, अध्यात्म, संयम और जिनशासन की सेवा के महत्व को समझने का अवसर मिला।

पुष्पगिरि तीर्थ में चातुर्मास के दौरान संतों की साधना, प्रवचन एवं धार्मिक गतिविधियों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रेरणा मिल रही है। संजय कासलीवाल की यह मंगल दर्शन यात्रा धर्म के प्रति उनकी आस्था तथा जैन संतों के प्रति श्रद्धा को दर्शाती है।

 

जैन समाज में संतों का सान्निध्य जीवन में सदाचार, आत्मचिंतन और धार्मिक संस्कारों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर संजय कासलीवाल ने धर्मलाभ लिया। ऐसी जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद ने दी है

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य