अखण्ड ब्राह्मण महासभा महरौनी द्वारा चलाया गया हरित अभियान, 200 से अधिक पौधे रोपकर लिया संरक्षण का संकल्प

महरौनी, ललितपुर।
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से अखण्ड ब्राह्मण महासभा, ब्लॉक महरौनी द्वारा सिलावन में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 200 से अधिक पौधे रोपित किए गए तथा उनके नियमित संरक्षण और देखभाल का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखण्ड ब्राह्मण महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। यदि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखा जाए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकेगा।
उन्होंने सभी से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए निरंतर पौधरोपण और संरक्षण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण पटेरिया, रोहित रिछारिया, राम बाबू दुबे, राजीव शुक्ला, कृष्णकांत चौबे, सौरभ दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला, आशीष राजोरिया, प्रशांत शर्मा, जितेंद्र तिवारी, बृजेश भोड़ेले सहित अखण्ड ब्राह्मण महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








