रत्नत्रय विधान के साथ भक्तिभाव से मनाया गया पंचकल्याणक जिनालय का तृतीय वार्षिकोत्सव

महरौनी,ललितपुर।
ललितपुर रोड स्थित श्री दिगंबर जैन महावीर पंचबालयती जिनालय में मंदिर स्थापना का तृतीय वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रेरणास्रोत बा. ब्र. श्री रवींद्र जी ‘आत्मन’ द्वारा रचित श्री रत्नत्रय विधान का आयोजन किया गया।
विधान का संचालन पं. राजेंद्र जी जैन (चंदावली, टीकमगढ़) एवं विधानाचार्य पं. प्रियंक जी शास्त्री (खुरई) ने मधुर एवं प्रेरणादायी शैली में कराया। वहीं ज्ञानोदय भोपाल से पधारे पं. शुभम जी शास्त्री ने मोक्षमार्ग प्रकाशक के आधार पर मिथ्यादर्शन एवं सम्यकदर्शन की सरल व्याख्या करते हुए धर्मोपदेश दिया। कार्यक्रम में पं. सुरेश जी (पिपरा, टीकमगढ़), पं. राहुल जी शास्त्री (ललितपुर), डॉ. विकास जी शास्त्री (टीकमगढ़), विदुषी ममता दीदी एवं मीना दीदी (टीकमगढ़) भी उपस्थित रहे।
मुख्य कलश श्रीमती स्नेहलता सराफ एवं श्री आनंद जी दाऊ परिवार द्वारा विराजमान किया गया। अन्य कलश श्रीमती मीरा-कुट्टन लाल जी (टीकमगढ़), श्रीमती अल्पना-अखिलेश जी (ललितपुर), श्रीमती सरोज-कैलाश चंद्र चौधरी (महरौनी) तथा श्रीमती प्रज्ञा-पुष्पेंद्र चौधरी (बानपुर) परिवार द्वारा स्थापित किए गए।
मंडप में जिनवाणी विराजमान कराने का सौभाग्य कैलाशचंद्र चौधरी परिवार (महरौनी), संदीप जी पिपरा परिवार (कुंडेश्वर), आनंद जी दाऊ परिवार (महरौनी), सुशांत चौधरी परिवार (ललितपुर), बाहुबली खजूरिया परिवार (ललितपुर) एवं शैलेन्द्र चौधरी परिवार (बानपुर) को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में महरौनी सहित टीकमगढ़, ललितपुर, सागर एवं बानपुर से बड़ी संख्या में साधर्मीजन उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संयोजन पं. आशीष जी शास्त्री (टीकमगढ़), आशीष चौधरी एवं सत्येंद्र जैन (महरौनी) ने किया। अंत में श्री दिगंबर जैन कुंदकुंद कहान स्वाध्याय मंदिर ट्रस्ट के मंत्री कैलाश चंद्र चौधरी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य