ललितपुर : इस अवसर पर उपस्थित सभी कलाकारों एवं संस्कार भारती के सभी सम्माननीय पदाधिकारी का सदस्यों द्वारा स्वर्गीय श्री जानकी नंदन संज्ञा जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात कुमारी शिवानी झा द्वारा अपने मधुर कंठ से विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया. इसके पश्चात श्री मनमोहन संज्ञा श्री प्रभु दयाल संज्ञा श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा श्री बृजमोहन संज्ञा, श्री बृजेश तिवारी राजा ओंकार सिंह श्री अभिमन्यु तोमर श्री संदेश परिहार कुमारी नैंसी संज्ञा कुमारी कुमारी शीलू संज्ञा गोलू संज्ञा आदि द्वारा बेहतरीन भजन एवं गीत प्रस्तुत किए गए . कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन संज्ञा द्वारा किया गया जबकि तबले पर बेहतरीन संगत श्री हर्ष जैन (खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय )द्वारा की गई
अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के मान्यता प्राप्त पत्रकार श्री पवन संज्ञा श्री अमित संज्ञा के अलावा पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता श्री नवीन भाई पटेल एडवोकेट श्री चंद्र प्रकाश संज्ञा श्री राजबहादुर पश्तोर श्री विकास पश्तोर निशु पश्तोर श्री आनंद संज्ञा श्री आरव संज्ञा श्री मयंक संज्ञा श्री विजय के अलावा भारी संख्या में मातृशक्ति व श्रोता गण उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के अंत में प्रभु दयाल संज्ञा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों श्रोताओं एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया.








