योगाभ्यास के साथ स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,

महरौनी,ललितपुर।
जिलाधिकारी ललितपुर, मुख्य विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय आर्युवेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी साक्षी साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी, पार्षद प्रतिनिधि उदयभान सिंह, पार्षद पवन जैन, विद्यालय प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र नायक द्वारा मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इसके उपरांत सुरेन्द्र सिंह (योग प्रशिक्षक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास प्रारंभ कराया। कार्यक्रम में सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा एक्यूप्रेशर चिकित्सा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं अभ्यास कराए गए। साधकों ने तालीबादन, हास्यासन एवं ध्यान के माध्यम से योग सत्र का लाभ उठाया।
विश्व योग दिवस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया तथा स्वस्थ, निरोगी एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी साक्षी साहू, समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्याम सुंदर तिवारी, मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी (अस्सु पंडा), पार्षद प्रतिनिधि उदयभान सिंह, पार्षद पवन जैन, मनोनीत पार्षद रवि खरे, प्रदीप सोनी, अवध बिहारी उपाध्याय, जिला मंत्री देवेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र नायक सहित नगर पंचायत कार्यालय स्टॉप व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।







