ललितपुर : भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर आज भारतीय जनता पार्टी के हाईवे स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के नेतृत्व में योग कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि योग की क्रियाएं हमारे देश की सभ्यता की धरोहरें है । प्राचीन काल से महर्षि पतंजलि सहित कई मनीषियों ने भारतीय जन मानस को योग के प्रति निरन्तर जागरूक किया और हमारे पूर्वज योग की ताकत पर अपने आप को निरन्तर स्वस्थ वनाये रखे । इसीलिए हमारे यहां कहावत भी मशहूर है योग करे ,निरोग। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग की ख्याति अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाई और उनके प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा की है ।आज योग दिवस के अवसर पर इसी लिए हम सब योग और प्राणायाम कर रहे हैं ।इस अवसर पर योगाचार्य विवेक चौपड़ा ने अपने कुशल नेतृत्व में सभी को योग क्रियाएं समझाईं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड,बरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुन्देला,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी, जिला महामंत्री गौरव गौतम , रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, मुन्ना लाल सैदपुर,डा राजकुमार जैन,श्रीमती लक्ष्मी रावत, कमलापति रिछारिया, शशिशेखर पांडेय,जिला उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा नझाई, अवतार सिंह लोधी,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सड़ैया, दीपक पाराशर,बंशीधर श्रीवास बाबू जी,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय पटैरिया,,नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर, , धर्मेन्द्र पाठक, रुपेश साहू, गब्बर अहिरवार,ईं बी के पाल, ईं हाकिम सिंह राजपूत,सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक, उमाशंकर चौवे,डा तेजस्व श्रीवास्तव, विक्रांत रावत,कल्लन कुशवाहा,डा बालकिशन लोधी, सोहन आचार्य जी ,गोल्डी राजपूत, पंकज जैन आदि उपस्थित रहे।








