तालबेहट (ललितपुर) कसबे के वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में पं. मुकेश कुमार जैन शास्त्री के निर्देशन में 3 जून से 11 जून 2026 तक नौ दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला पुरुष और बच्चे जीवन जीने की कला सीख रहे हैं। श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर से पधारे सिद्धार्थ भैया रामटोरिया एवं अभिषेक भैया मैनवार के नेतृत्व में सुबह अभिषेक शांतिधारा के उपरांत तत्त्वार्थ सूत्र दोपहर में द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम एवं रात्रि में बच्चे के लिए बालबोध भाग -2 एवं बड़ों के लिए इष्टोपदेश की अलग-अलग कक्षाएँ संचालित हों रही हैं। प्रतिदिन के सौभाग्यशाली श्रावक चयन एवं प्रश्नमंच के कार्यक्रम में बच्चों के साथ बड़ों में भी खूब उत्साह है। जिसमें भारतीय जैन मिलन एवं सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग हैं। जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने बताया सभी कक्षा की परीक्षा उपरांत 11 जून को शिविर का समापन होगा जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं श्रेष्ठतम को पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन विरधा ने सभी का आभार व्यक्त किया।








