नगर के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका परिषद ललितपुर की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है

*ललितपुर। नगर के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका परिषद ललितपुर की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है*

। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड संख्या-20, मोहल्ला तालाबपुरा में प्रस्तावित नाला एवं नाली निर्माण कार्यों का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सोनाली जैन ने वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका की टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों, सड़कों की स्थिति तथा साफ-सफाई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर शनि मंदिर के समीप नाला निर्माण एवं मरम्मतीकरण कार्य, शारदा माता मंदिर के पास नाला निर्माण कार्य तथा सिंचाई विभाग कॉलोनी से तालाबपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने संबंधित अवर अभियंता निधि पाण्डेय एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि जनता को विकास कार्यों का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री जगदीश यादव, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, गैराज प्रभारी अमित कुमार (रिंकू) सहित नगर पालिका परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य