अभाविप महरौनी नगर इकाई का गठन, प्रखर खरे बने अध्यक्ष

महरौनी (ललितपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की महरौनी नगर इकाई का गठन शनिवार को उत्साह एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री हरिओम जायसवाल एवं गोपाल शर्मा प्रवासी के रूप में उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ सोनी ने चुनाव अधिकारी के रूप में किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में नगर उपाध्यक्ष अक्षय मिश्रा ने विगत वर्ष में नगर इकाई द्वारा किए गए संगठनात्मक, सामाजिक एवं छात्रहित से जुड़े कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।

निर्वाचन के उपरांत प्रखर खरे को नगर अध्यक्ष तथा ओमकार सिंह राठौर को नगर मंत्री चुना गया। नगर उपाध्यक्ष पद पर रिया सोनी, ओम प्रकाश पटेरिया, अक्षय मिश्रा एवं रोहित तिवारी को दायित्व सौंपा गया।

सह मंत्री के रूप में अभय त्रिपाठी, अभिषेक पटेरिया, भारती रावत, अजय घोष एवं शिवा राजा को जिम्मेदारी प्रदान की गई।

विभिन्न आयामों के लिए दायित्ववान कार्यकर्ताओं की भी घोषणा की गई। इसमें रोहन वाल्मीकि को नगर एसएफडी संयोजक तथा हर्ष लखेरा को सह संयोजक बनाया गया। विशेष प्रताप सिंह को नगर एसएफएस संयोजक एवं प्रिंस राजा को सह संयोजक का दायित्व मिला। नीति राजा को नगर आरकेएम संयोजक तथा क्रांति झा को सह संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं सुरेंद्र प्रताप सिंह को नगर खेलो भारत संयोजक एवं निकेंद्र सिकरवार को सह संयोजक बनाया गया। सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व लकी राजा तथा सह संयोजक का दायित्व आदर्श प्रताप को सौंपा गया। मीडिया संयोजक शिवांश पाठक एवं सह संयोजक भाग्यप्रताप राजपूत बनाए गए।

नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमन लखेरा, अतुल तिवारी, निशु जैन, लोकेंद्र प्रताप, आयुष लखेरा, अनुराग राजपूत, वीर राजा, अनिकेत चौधरी, अंकित कुशवाहा एवं शक्ति तिवारी को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए परिषद की विचारधारा को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने, संगठन विस्तार करने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परिषद के अनेक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य