विश्व पर्यावरण दिवस पर सुरसुंदरी शाखा का वृक्षारोपण अभियान शहीद राजेंद्र शुक्ल पार्क में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण व नशामुक्ति का दिया संदेश

महरौनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला परिषद की सुरसुंदरी शाखा द्वारा नगर स्थित शहीद राजेंद्र शुक्ल पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया ने किया। इस दौरान महिलाओं ने छायादार एवं फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष ममता सराफ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए।

शाखा की मीडिया प्रभारी राशि सिंघई ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा तंबाकू निषेध एवं नशामुक्ति अभियान भी चलाया गया। उपस्थित महिलाओं को तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ ली। साथ ही लोगों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में सुनीता चौधरी, अमृता, मीनल, मंजू, प्रीति स्वामी, लवली शास्त्री, आरती बुखारिया, अंजली, राखी सिंघई, सुमी, संगीता, रिमी, प्राची, कीर्ति सहित सुरसुंदरी शाखा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य