 पानी और बिजली आपूर्ति की शिकायतों का प्राथमिकता पर करायें समाधान: जिलाधिकारी

 सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय जनता की अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही कराया समाधान

 जमीनी पैमाइश, वरासत आदि कार्यों में शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले लेखपाल और कानूनगों को लगाई फटकार

 विभागाध्यक्षों को स्वगणना कार्य पूर्ण कराने के साथ ही तहसीलदारों को पैमाइश कार्य की निगरानी के दिये निर्देश

 

ललितपुर। शनिवार को महरौनी तहसील में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाशन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया,, जिसमें जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को अपने समीप बुलाकर उनकी शिकायतों को एक-एक कर सुना और उनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से निस्तारण भी कराया।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायतों का समाधान फील्ड में जाकर किया जाए, कार्यालय में बैठकर समाधान नहीं होना चाहिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकांश शिकायतें विद्युत कटौती, पानी की समस्या और भूमि विवाद को लेकर आईं, जिसके सम्बंध में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण, जल संस्थान, विद्युत विभाग और राजस्व के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद में पानी, बिजली और जमीनी पैमाइश वरासत आदि की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, इसके साथ ही अधिकारी जनता का फोन भी उठायेंगे, अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। साथ ही जमीनी पैमाइश, वरासत आदि कार्यों में शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले लेखपाल और कानूनगों को उन्होंने फटकार भी लगाई।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने पुनः अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वगणना कार्य पूर्ण कराकर अवगत करायें। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिये कि वे क्षेत्र में पैमाइश के कार्य की निगरानी करें और प्रतिदिन रिपोर्ट दें।

आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:-

 तहसील महरौनी में कुल 223 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 106, पुलिस के 53, विकास के 11, चकबंदी के 08, पूर्ति के 09, विद्युत के 09, नगर पंचायत के 02 तथा अन्य विभागों के 25 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 15 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

 तहसील तालबेहट में कुल 95 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 40, पुलिस के 26, विद्युत के 04, पूर्ति के 04, विकास के 02 तथा अन्य विभागों के 19 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 17 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

 तहसील ललितपुर में कुल 29 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 10, पुलिस के 06, विद्युत के 03 तथा अन्य विभागों के 10 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

 तहसील मड़ावरा में कुल 27 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 15, पुलिस के 08 तथा अन्य विभागों के 04 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

 तहसील पाली में कुल 21 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 09, पुलिस के 07, चकबंदी के 02, विद्युत के 02 तथा अन्य विभाग का 01 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, उप जिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेयी, क्षेत्राधिकारी महरौनी, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला बन्दोबस्त अधिकारी राकेश कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

बुंदेलखंड जोंन झांसी वन विभाग उ0प्र0 द्वारा आयोजित बुंदेलखंड मे हरीतिमा संबर्धन एवम भूजल वृद्धि सम्भावना कार्यशाला में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवम पर्यावरण जन्तु उद्यान जलवायु परिवर्तन विभाग उ.प्र. ने बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह को किया गया सम्मानित

Horoscope

Weather

और पढ़ें

बुंदेलखंड जोंन झांसी वन विभाग उ0प्र0 द्वारा आयोजित बुंदेलखंड मे हरीतिमा संबर्धन एवम भूजल वृद्धि सम्भावना कार्यशाला में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवम पर्यावरण जन्तु उद्यान जलवायु परिवर्तन विभाग उ.प्र. ने बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह को किया गया सम्मानित

राज्य