ललितपुर । आज बुन्देलखण्ड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने बु. वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता विद्युत का घेराव करके जमकर नारेबाजी की । इस मौके पर ललितपुर शहर में भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत विभाग की अकर्मणता के कारण बार बार होने वाली कटौती मेन्टीनेन्स की कमी, स्टाफ की अनुपलब्धता तथा बार बार लोड के कारण होने वाली ट्रिपिंग जैसी मांगों अधिशासी अभियंता के समक्ष रखी।

बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने मांग की कि ललितपुर जनपद में ऊपर से तो बिजली भरपूर आ रही है परन्तु स्थानीय विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जनपद और शहरवासियों को पूरी तरह बिजली नहीं मिल पा रही है । बिजली तारों और ट्रान्सफार्मरों का सही समय पर मेन्टीनेन्स न होने के कारण बार बार होने वाली फाल्ट के कारण जो फाल्ट आधा घंटे में दुरुस्त हो जाना चाहिए उसे विभाग 3-4 घंटे में भी दुरुस्त न कर पाता है । कई मोहल्लों में तो पूरी रात भर बिजली गायब रहती है। भीषण गर्मी के मौसम में शादी विवाह के सीजन जहाँ एक ओर घरों में रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा होता है वही दूसरी ओर बिजली के अभाव में लोग कीड़े मकोड़ों की तरह जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उचित रखरखाव के अभाव में ट्रान्सफार्मर और विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं । मेन्टीनेन्स स्टाफ की भारी कमी है।तत्काल प्रभाव से मेन्टीनेन्स स्टाफ बढाया जाये। उन्होंने यह भी मांग की है कि शहर में अनेक स्थानों पर ट्रान्सफार्मर स्थापना प्रस्तावित है जिसके कारण ओवरलोड को बहुत हद तक कम किया जा सकता है अतः शीघ्र अतिशीघ्र उक्त ट्रान्सफार्मरों को स्थापित किया जाये। इसके अलावा विभाग को पर्याप्त मात्रा में ” मोबाइल ट्रान्सफार्मर ट्रालियां ” की पहले से व्यवस्था करनी चाहिए । उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि विद्युत विभाग शासन की मंशा के अनुरूप 24 घंटे में 22 घंटे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं की परेशानियों को गम्भीरता से लेकर उनका निराकरण करने हेतु अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर ले नही तो बुन्देलखण्ड विकास सेना उग्र आन्दोलन झेड़ने के लिए बाद्ध हो जायेगी ।
इस मौके पर बु. वि. सेना के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र अग्निहोत्री, जिला कमांडेंट सुधेश नायक, विजय उपाध्याय,राजमल बरया,भीम चौरसिया, रजनीश पुरोहित,मुकेश मुड़रा,मनोज शर्मा अमर सिंह बुन्देला, ,पवन शर्मा , लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा , गफूर खान, कदीर खान, मुन्ना त्यागी, राकेश तिवारी,प्रकाश पेंटर,संजू राजा,फूल चंद,लाल चंद ,रामसहाय,विनोद साहू परवेज पठान, पुष्पेंद्र शर्मा,नंदराम,गौरव विश्वकर्मा,सुरेश कुमार झा,कमल विश्वकर्मा, जगदीश झा,राम प्रसाद झा,प्रदीप साहू, मथुरा प्रसाद मिश्रा,आकाश,आनंद विश्वास आदि उपस्थित रहे ।
जय जय बुन्देलखण्ड
हरीश कपूर टीटू
प्रमुख बु. वि. सेना ललितपुर







