इंदौर में सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी का शानदार उदय 31 अक्टूबर को जयंती पर शुरू होगा नशा विरोधी अभियान

इंदौर। देश के पहले गृहमंत्री और आजाद भारत के एकमात्र लौहपुरुष कहे गए सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और सिद्धांतों के साथ नई राजनीतिक पार्टी का उदय हुआ है। इंदौर में सरदार वल्लभाई पटेल के बड़ी संख्या में सदस्य बन गए हैं। 31 अक्टूबर को उनकी जयंती से साल भर तक पार्टी देशभर में नशा विरोधी अभियान छेड़ेगी।

इंदौर में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रणबीरसिंह होरा ने बताया कि पार्टी से इंदौर में जुडऩे वाले लोग बड़ी संख्या में संपर्क कर रहे हैं। वे सरदार पटेल के सिद्धांतों और आदर्शों से प्रभावित हैं। हम हर उस व्यक्ति का स्वागत करते हैं जो सरदार पटेल का प्रशंसक है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख के दिशा निर्देश पर आगामी 31 अक्टूबर को उनकी 151वीं जयंती से पार्टी देशभर में नशाविरोधी अभियान शुरू करने जा रही हैं। कार्यकारिणी ने तय किया है कि हर 45 दिनों में एक बड़े शहर में नशा विरोधी सेमिनार होगा जिसमें युवाओं को आमंत्रित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा और दूर रहने की अपील की जाएगी। इसके अलावा, सतत रूप से नशा विरोधी कार्यक्रम किए जाएंगे। शुरूआत इंदौर से होगी जहां विशाल युवा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तमाम सदस्य भी मौजूद रहेंगे। श्री होरा ने बताया कि जल्दी ही प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इसमें युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 15 दिसम्बर को सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उज्जैन में नशा विरोधी विराट सम्मेलन होगा। इसके बाद जबलपुर, भोपाल, लखनऊ, प्रयागराज समेत देश के तमाम बड़े शहरों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य